फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध अवस्था में मिला युवक का शव, ओवरडोज से मौत की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक का शव मिला, नशे से मौत की शंका
विज्ञापन

मोगा। थाना कोटइसे खां पुलिस ने नशे के लिए बदनाम गांव दौलेवाला से करीब 24 वर्षीय युवक का शव बरामद किया है। आशंका जाहिर की जा रही है कि युवक की मौत नशे की ओवरडोज के कारण हुई है। युवक की पहचान भी नही हो पाई है। मामले की जांच कर रहे थाना कोटइसे खां के हवलदार तरसेम सिंह के अनुसार शनिवार की दोपहर को उन्हें किसी व्यक्ति ने फोन पर सूचना दी कि गांव दौलेवाला में स्थित धर्मशाला की पिछली साइड एक युवक का शव पड़ा है। पुलिस पार्टी ने मौके पर जाकर युवक का शव बरामद किया जांच अधिकारी के अनुसार युवक की जेब से न तो उसका कोई पहचान पत्र मिला है और न ही कोई नशीली वस्तु बरामद हुई है। शव के पास एक बाइक मिली है।शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा बाइक का रजिस्ट्रेश्न ट्रेस होने का इंतजार है। इस गांव में आने वाले कई युवकों की पहले भी नशे की ओवरडोज से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें