फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में फिर चली गोली, कार सवार ज्वैलर ने रास्ते में खड़े युवक को मारी गोली 20-13-37

विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर में फिर चली गोली, कार सवार ज्वैलर ने रास्ते में खड़े युवक को मारी गोली
विज्ञापन

अमर उजाला बयूरो
जालंधर। शहर में फायरिंग का सिलसिला लगातार जारी है। मंगलवार को थाना डिवीजन नंबर 6 के अंतर्गत पड़ते आबादपुरा में एक कार सवार ज्वैलर ने रास्ता न मिलने के कारण गाड़ी से बाहर आकर फायरिंग कर दी, जोकि राजकुमार नामक एक व्यक्ति को लगी। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सरकार द्वारा गरीबों के लिए गेहूं बांटा जा रहा था। इस कारण काफी भीड़ वहां पर थी। उस समय वहां से एक ज्वैलर कार से गुजर रहा था। बार बार हॉर्न बजाए जाने के बाद भी उसे जगह नहीं मिल रही थी। इससे गुस्से में आकर गाड़ी वाले ने अपनी पिस्तौल से राजकुमार नामक व्यक्ति पर गोलियां चला दी। गाड़ी वाले की पहचान एक ज्वेलरी शॉप के मालिक के बेटे के रूप में हुई है। राजकुमार को घायल अवस्था में स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। मौके पर एसीपी नवीन कुमार और थाना प्रभारी 6 के ओंकार सिंह बराड़ पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। कार चालक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें