फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सल्लोपुर के ठेके से 150 शराब की बोतल चोरी की

विज्ञापन
विज्ञापन
सल्लोपुर के ठेके से 150 शराब की बोतल चोरी
विज्ञापन

ठेकेदारों ने 40 हजार रुपये नुकसान का किया दावा
गुरदासपुर। कस्बा काहनूवान के गांव सल्लोपुर में सोमवार शराब के ठेके से चोर 150 देसी-अंग्रेजी शराब की बोतल चोरी कर ले गए। ठेके के कारिंदे सुरजीत सिंह ने बताया कि सोमवार रात को वह 9 बजे के करीब ठेका बंद करके अपने गांव मीलमां चला गया। मंगलवार सुबह जब उसने आकर देखा तो ठेके के शटर के ताले टूटे थे और जब उसने अंदर पड़े शराब के स्टाक को चेक किया तो ठेके से 7 पेटी देसी शराब, 3 पेटी जिन, 6 बोतल रम, 17 बोतल विस्की की गायब थीं। उसने बताया कि 40 हजार करीब का आर्थिक नुकसान हुआ है। इस संबंधी जब पुलिस स्टेशन काहनूवान के इंचार्ज सुरिन्द्रपाल सिंह से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि मामले की सूचना के बाद आरोपियों की तलाश की जा रही है।

फोटो
21जीडीआर2,3-गांव सल्लोपुर में शराब के ठेके पर हुई चोरी व बातचीत करते हुए करिंदे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें