चोरी की कार समेत दो भाई काबू
मुक्तसर। थाना सिटी पुलिस ने चोरी की कार समेत दो युवकों को काबू किया है। दोनों आरोपी सगे भाई है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी तेजिंदरपाल सिंह ने बताया कि पटियाला के 137 सी माडल टाउन निवासी असिस्टेंट प्रो. खुशप्रीत सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह अपने दोस्त अभिषेक बावा के साथ अपनी जेन कार पर सवार होकर मुक्तसर में रहते दोस्त हरदीप सिंह की शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया था। उसने कार को लॉक कर अबोहर रोड पर खड़ी की थी। अगली सुबह कार अपनी जगह से गायब थी। जब कार का कोई सुराग न मिला तो उसने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में मुक्तसर के ही टिब्बी साहिब रोड स्थित बाबा जीवन सिंह में रहने वाले दो सगे भाइयों साजन व राजू को उक्त कार समेत काबू कर लिया है। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।