पैसों के लेनदेन मामले के तीन भगोड़े गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। थाना डिवीजन नंबर दो की पुलिस ने तीन विभिन्न मामलों में पैसे के लेनदेन में फरार चल रहे भगोड़े आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों की पहचान राजेश कुमार निवासी प्रीत नगर, कांति कुमार वासी झाखोलाहड़ी और शशिबाला निवासी ढांगू पीर के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गुप्त सूचना के आधार पर काबू किया है।
थाना प्रभारी अवतार सिंह ने बताया कि शशिबाला पर कमेटियां डालकर बाद में लोगों को पैसा वापस न किए जाने का आरोप था जबकि राजेश कुमार और कांति कुमार ने लोगों से उधार लिए पैसे वापस नहीं किए थे। इसके बाद पीड़ित व्यक्तियों ने इनके खिलाफ कोर्ट में केस दायर किया था। कुछ ही समय बाद यह तीनों कोर्ट में तारीख पर पेश नहीं हुए। इस कारण कोर्ट ने उन्हें भगोड़ा करार दिया था।