फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचडीएफसी एटीएम का शटर रॉड से तोड़ अंदर घुसे लुटेरे, मशीन को तोड़ा, सायरन बजा तो भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम तोड़ा, सायरन बजा तो भागे
विज्ञापन

एचडीएफसी एटीएम बूथ का शटर रॉड से तोड़ अंदर घुसे लुटेरे
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। मलिकपुर में मंगलवार की रात एचडीएफसी बैंक के एटीएम को लुटेरों ने निशाना बनाया। लुटेरों ने एटीएम बूध के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों को तोड़ा। इसके शटर को लोहे की रॉड से तोड़ने के बाद वह एटीएम बूथ में जा घुसे। लोहे की रॉड से मशीन को खोलने का प्रयास किया जब वह इसमें सफल न हुए तो उन्होंने एटीएम को तोड़ना शुरू कर दिया। इसी दौरान सायरन बजने लगा।पुलिस के आ जाने के भय में वह कैश ले जाने में असफल रहे।
विज्ञापन

एचडीएफसी बैंक प्रबंधन को इस लूट की घटना के असफल प्रयास का सुबह पता चला। स्थानीय दुकानदारों ने एटीएम का शटर टूटा देखा जिसके बाद उन्होंने तत्काल जिला पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नम्बर-1 के प्रभारी कुलदीप सिंह घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने बैंक मैनेजर की मौजूदगी में फारेंसिक टीम को साथ लेकर घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाए तथा सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बैंक मैनेजर मीर सिंह ने बताया कि लुटेरों ने एटीएम को निशाना बनाया था परन्तु वह कैश ले जाने में नाकाम रहे हैं। उन्होंने कहा कि मामले की तफ्तीश की जा रही है। थाना डिवीजन नंबर एक के प्रभारी कुलदीप सिंह से बात की गई तो उन्होंने माना की लुटेरों की संख्या एक से अधिक हो सकती है। घटना से करीब आधा घंटे पहले ही पीसीआर टीम उक्त एटीएम के बाहर से गुजरी थी। सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस पहुंच गई थी। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया गया है। बैंक प्रबंधन ने इस फुटेज की जांच के लिए जालंधर से टीम को बुलाय है। जांच के बाद काफी हद तक पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने के सबूत मिल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें