फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटपाट व डकैती करने वाले गिरोह के दो सदस्य काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
लूटपाट और डकैती करने वाले गिरोह के दो सदस्य काबू
विज्ञापन

एक देसी पिस्तौल और 25 हजार की नकदी बरामद
फिरोजपुर।
थाना कैंट पुलिस ने लूटपाट और डकैती करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से एक देसी पिस्तौल, बिना नंबर की बाइक और 25 हजार की नकदी बरामद की है। थाना कैंट पुलिस ने गिरोह के दोनों सदस्यों पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

एएसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि उन्होंने छावनी के पायलट चौक पर नाका लगा हुआ था। उन्हें गुप्त सूचना मिली की लूटपाट और डकैती करने वाले गिरोह के दो सदस्य लूटपाट करने की नीयत से बाइक पर घूम रहे हैं। उन्हें पकड़ा जा सकता है। पुलिस पार्टी ने एक बिना नंबर की बाइक को रुकवाकर उसपर सवार दो लोगों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस को आरोपियों के पास से एक देसी पिस्तौल और 25 हजार रुपये की नकदी बरामद हुई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान साजन वासी पछाड़िया व सुखचैन सिंह वासी आहले वाला के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें