फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंगल में डाक्टर के घर नकाबपोश हथियार बंद युवकों ने दिया लूट की घटना को अंजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
नंगल में डॉक्टर के घर लूटपाट
विज्ञापन

नकाबपोश हथियार बंद युवक नगदी, जेवरात लेकर फरार
लुटेरोें का सुराग लगाने को पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज
अमर उजाला ब्यूरो
नंगल।
दो नकाबपोश हथियार बंद लुटेरों ने एनएफएल अस्पताल से बतौर प्रधान चिकित्सा अधिकारी पद से सेवानिवृत्त एए डॉ. आर एस हयंकी के घर सोमवार की देर रात लूट की घटना को अंजाम दिया। लुटेरे असलहों के बल पर जेवरात और नगदी लूटकर फरार हो गए। नया नंगल पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस लुटेरों का सुराग लगाने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
एनएफएल कालोनी के सेक्टर चार में रहने वाले डॉ. आरएस हयंकी ने बताया कि वह सोमवार की रात लगभग 8.30 बजे के करीब चंडीगढ़ से वापस घर पहुंचे थे। इसके बाद वह अपने कमरे में आराम के लिये चले गए। रात लगभग 11.30 बजे किसी ने डोर वेल बजाई। उन्होंने कोई मरीज समझ कर दरवाजा खोल दिया। इस पर दो नकाबपोश बंदूक व तलवार समेत उन्हें धक्का देकर कमरे में घुस आए। एक ने कनपटी पर बंदूक रख कर सब कुछ उनके हवाले करने की धमकी दी। इस पर उन्होंने अपना पर्स उन्हें दे दिया। पर्स में जिसमें 7 हजार रुपये थे। लुटेरों के धमकी देने पर उनकी पत्नी रजिंद्र कौर ने करीब 15 ग्राम सोने के चेन और कानों में पहने लगभग 6-7 ग्राम सोने के टाप्स उतार कर दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद लुटेरे उनके कमरे को बाहर से बंद कर फरार हो गये। डॉ. हयंकी ने बताया उन्होंने बाइक, स्कूटर या किसी अन्य वाहन की आवाज नही सुनीं, जिस पर फरार हो लुटेरे भागे हों। उन्होने घटना की जानकारी उन्होंने रात में ही पुलिस को दे दी थी। पुलिस मौके के जायजा लेकर चली गई। पुलिस चौकी नयां नंगल के प्रभारी एएसआई सोहन सिंह ने वारदात होने की पुष्टि करते हुए बताया अज्ञात लुटेरों के खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लुटेरों तक पहुंचने के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें