फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीबी की मदद से अवैध दुकान की इमारत गिराई

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध बन रही दुकान पर नगर काउंसिल की कार्रवाई
विज्ञापन

बिना नक्शा पास करवाए बनवाई जा रही दुकान को गिराया
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला।
नगर काउंसिल के कर्मचारी अवतार सिंह के नेतृत्व में श्री सत्य नारायण मंदिर के पास बिना नक्शा पास किए बनाई जा रही दुकान का निर्माण कार्य रोका गया। साथ ही जेसीबी मशीन की मदद से दुकान को गिरा दिया गया। उक्त कार्रवाई नगर काउंसिल के ईओ कुलभूषण गोयल के आदेशों पर की गई।
विज्ञापन

अवतार सिंह ने बताया कि इस दुकान का मालिक नगर काउंसिल में छुट्टी होने का फायदा उठाने के मकसद से बिना मंजूरी के अवैध तौर पर दुकान का निर्माण करवा रहा था। जैसे ही इस दुकान के बारे में काउंसिल के ईओ कुलभूषण गोयल को सूचना मिली तो उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए दुकान का निर्माण कार्य रुकवा कर उसे जेसीबी मशीन से गिरा दिया। नगर काउंसिल के कर्मी अवतार सिंह ने बताया कि अतिक्रमण के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत किसी को भी शहर में कब्जा नहीं करने दिया जाएगा। जो बिना मंजूरी के बिल्डिंग या दुकान का निर्माण करता है तो संबंधित विभाग की ओर से बिना नोटिस जारी किए उस बिल्डिंग या दुकान को तोड़ दिया जाएगा। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि कोई भी निर्माण कार्य करने से पहले उसका नक्शा पास करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें