फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में झड़प

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी रंजिश में झगड़ा, महिला समेत तीन घायल
विज्ञापन

कपूरथला। गांव लोधीपुर में पुरानी रंजिश में दो पक्षों में हुए झगड़े के दौरान महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को पारिवारिक सदस्यों ने सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया। ड्यूटी डा. सतपाल के अनुसार दोनों युवकों की हालत खतरे से बाहर है। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में उपचाराधीन सुखविंदर सिंह पुत्र मंगल सिंह निवासी गांव लोधीपुर ने बताया कि पुरानी रंजिश में गांव के पूर्व सरपंच ने अपने अन्य अज्ञात साथियों के साथ मिलकर उनके घर में घुसकर गाली-गलौच शुरू कर दिया। जब उन्हें रोकने की कोशिश की गई तो वह मारपीट करने लगे। इस दौरान उन्होंने उसकी भाभी परमजीत कौर पत्नी सुच्चा सिंह व मनप्रीत सिंह पुत्र मंगल सिंह के साथ भी मारपीट की। उन्होंने वहां से भाग कर अपनी जान बचाई। उसके बाद वह अपनी पत्नी के साथ निजी काम के लिए स्कूटी से कपूरथला आए। जब वह सुल्तानपुर लोधी रोड पर पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलवाने के लिए रुके तो उक्त पूर्व सरपंच व उसके साथियों ने उस पर दोबारा हमला कर दिया और फरार हो गए। मामले संबंधी जब दूसरे पक्ष के लोगों से बात करने की कोशिश की गई तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया। थाना कोतवाली की पुलिस को सूचित कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें