फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस अड्डे पर चाचा ने भतीजी के चाकू घोंप हत्या की

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेम प्रसंग के शक में चाचा ने भतीजी को चाकू से गोद डाला
विज्ञापन

जीरा के गांव अब्बू बक्कर के बस अड्डे पर शनिवार सुबह की वारदात
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ किया मामला दर्ज, फरार
किशोरी अपनी दादी के साथ बस अड्डे पर कर रही थी बस का इंतजार
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। प्रेम-प्रसंग का शक होने पर एक व्यक्ति ने अपनी भतीजी को बस अड्डे पर चाकुओं से गोद डाला। वारदात जीरा विधानसभा के गांव शाह अब्बू बक्कर बस स्टैंड पर शनिवार सुबह घटी। थाना जीरा पुलिस ने मृतका की मां के बयान पर आरोपी चाचा के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार किरनदीप कौर (16) अपनी दादी के साथ गांव शाह अब्बू बक्कर के बस स्टैंड पर मोगा के गांव बधनी कलां जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। उसी समय उसका चाचा बलदेव सिंह उर्फ मन्नू पुत्र साधा सिंह बस स्टैंड पहुंचा और किरनदीप कौर के पेट में चार बार चाकू से वार किया। यह देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई। किरनदीप कौर खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गई। लोगों ने उसे जीरा के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां से उसे नाजुक हालत में फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसआई सतपाल ने बताया कि किरनदीप की मां बलविंदर कौर ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि बलदेव को शक था कि किरनदीप के गांव शाह अब्बू बक्कर के किसी नौजवान के साथ प्रेम-प्रसंग है। इसी पर तैश में आकर बलदेव ने किरनदीप की चाकू घोंप कर हत्या कर दी। थाना जीरा पुलिस ने आरोपी बलदेव के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें