फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माडर्न जेल में पहली बार पांच मोबाइल के साथ 4-जी डोंगल मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
जेल में 5 मोबाइल, एक डोंगल बरामद
विज्ञापन

जेल की सुुरक्षा पर सवाल, चार हवालातियों पर थाना कोतवाली में केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला।
माडर्न जेल की सुरक्षा पर फिर सवाल उठा है। एचेकिंग के दौरान पांच मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। एक हवालाती तो मोबाइल पर बात करने हुए जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट ने पकड़ा। पहली बार जेल में सर्च के दौरान 4-जी डोंगल बरामद हुआ।
सहायक सुपरिंटेंडेंट सतपाल सिंह ने 23 अप्रैल को जेल में अचानक सर्च आपरेशन चलाया। बैरक नंबर 7 के कमरा नंबर 5 की में कैदी अमर सिंह निवासी कोटली थाना सिधवां बेट जिला लुधियाना से मोबाइल, सिम और बैटरी समेत बरामद हुआ। 27 अप्रैल को सहायक सुपरिंटेंडेंट परमजीत सिंह ने अचानक बैरक नंबर 3/12 तलाशी ली तो हवालाती गुरप्रीत सिंह गोपी निवास रुड़का कलां थाना गोराया जालंधर मोबाइल प़र बात कर रहा था। जब उससे मोबाइल के बारे में पूछा तो उसने बताया कि यह मोबाइल हवालाती कर्मदीप सिंह कम्मा निवासी पटट्टी कर्म चंद मेहराज थाना रामपुरा जिला बठिंडा का है। 29 अप्रैल को सहायक सुपरिंटेंडेंट देस सिंह ने बैरकों की चेकिंगकी तो हवालाती रणजीत सिंह राजा निवासी चमियारा थाना आदमपुर जिला जालंधर से तलाशी दौरान मोबाइल, सिम व बैटरी बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान दो लावारिस मोबाइल, सिम व बैटरी मिले। इसके अलावा 4-जी डोंगल, सिम और बैटरी मिली है। बताया गया कि डोंगल से 10 मोबाइल पर एक साथ इंटरनेट इस्तेमाल कर सकते हैं। थाना कोतवाली में चारों हवालातियों पर केस दर्ज कर लिया गया है। थाना कोतवाली के एसएचओ हरगुरदेव सिंह ने बताया कि जेल में पहली बार वाई-फाई डोंगल मिली है। इससे पहले केवल मोबाइल, सिम व बैटरी ही मिलते रहे हैं। एसपी (जेल) एसपी खन्ना ने कहा कि जेल में प्रतिबंधित वस्तुओं के लिए जीरो टोलरेंस पॉलिसी पर काम किया जा रहा है। कैदी हो या फिर जेल कर्मी, किसी को बख्शा नहीं जाएगा। जेल में वाई-फाई डोंगल की बरामदगी पर वह कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे सके। उन्होंने माना कि डोंगल से 10 मोबाइल पर इंटरनेट चला सकते हैं। इस बारे में जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें