फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डकैती मामले में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
डकैती मामले में गिरफ्तार आठों आरोपी 5 दिन के पुलिस रिमांड पर
विज्ञापन

घरों से लूटी बाकी नकदी, गहने व दो पिस्तौल बरामद करेगी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
जैतो (फरीदकोट)।
शहर की एक ही गली के दो घरों में डकैती की वारदातों में एक दिन पहले गिरफ्तार दो महिलाओं समेत 8 आरोपियों को वीरवार स्थानीय सब डवीजन मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया जहां से अदालत ने सभी को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। हालांकि गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों से 4.19 लाख की नकदी,170 ग्राम सोने के गहने, 3.4 किलोग्राम चांदी, चांदी का ब्रेसलेट, दो सोने की अंगूठियां, घटना में उपयोग माइक्रो कार के अलावा तेजधार हथियार व एक 315 बोर की देसी पिस्तौल बरामद कर ली थी और रतन भूषण के घर से लूटी कार पहले ही बरामद की जा चुकी है लेकिन अभी भी दोनों घरों से नगदी गहनों समेत संदीप राणा से घर से लूटी एक पिस्तौल व एक रिवाल्वर की बरामदगी होना बाकी है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से यह सामान बरामद करने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन

मालूम हो कि इन घटनाओं की मुख्य सूत्रधार जैतो निवासी महिला सविता उर्फ मोनू पत्नी मनीष है जोकि पीड़ित आढ़ती रतन भूषण के भाई की पुत्रवधू है। इस महिला ने अपनी मुंहबोली मां अमृतसर निवासी दविंदर कौर उर्फ देवी के कहने पर इन घटनाओं की साजिश रची और 23 दिसंबर को चाचा ससुर रतन भूषण के घर डकैती कराई। इसके बाद 6 जनवरी को उसी गली में रहते राइस मिलर संदीप कुमार राणा के घर लूटपाट की। लेकिन पुलिस के हाथ लगी दूसरी घटना में प्रयोग की गई कार की फोटो की मदद से पुलिस ने केस को सुलझाते हुए जैतो निवासी सविता, उसकी मुंहबोली मां दविंदर कौर समेत अमृतसर निवासी पलविंदर सिंह, दिलदार सिंह, परमजीत सिंह पम्मा, किरन कुमार कर्ण, हीरा सिंह व विक्रमजीत सिंह टीटी को काबू कर लिया। वीरवार को पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत में पेश करते हुए उनसे पूछताछ के लिए रिमांड की मांग रखी जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें