फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर हमला, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच युवकों ने रास्ते में घेरकर किया वार
विज्ञापन

कपूरथला।
पुरानी रंजिश को लेकर पांच युवकों ने एक युवक को बीच रास्ते में घेर लिया। पांचों ने पहले उसकी गाड़ी की चाबी निकाल ली और उसके बाद हमला कर युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना थाना सिटी के अंतर्गत तरलोकपुरा में पुली के नजदीक की है। हमले में घायल युवक को राहगीरों ने इलाज के लिए कपूरथला के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल अब खतरे से बाहर है।
विज्ञापन

उपचाराधीन सौरव पुत्र विजय कुमार निवासी मोहल्ला शेखां ने बताया कि उसका डीजे का काम है। शुक्रवार देर रात वह तरलोकपुरा में एक शादी समारोह से डीजे का सामान लेकर वापस आ रहा था। जब वह तरलोकपुरा की पुली के नजदीक पहुंचा तो दूसरी ओर खड़े पहले से ही पांच अज्ञात युवकों ने उसकी गाड़ी को रोककर लिया। फिर इसके बाद उसकी गाड़ी की चाबी निकाल ली। जब उसने उन्हें ऐसा करने से रोका तो उन्होंने उस पर हमला कर दिया। हमले में वह घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें