फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़ा कारोबारी के घर से नकदी चुराने वाले 2 लोग शिमला से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कारोबारी के घर से नकदी चुराने वाले 2 लोग शिमला से काबू
विज्ञापन

4 फरवरी को काम पर गए कारोबारी के चुराए थे 5 लाख
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। 4 फरवरी को पटेल नगर में एक कपड़ा व्यापारी के घर सेंध लगाकर करीब पांच लाख रुपये की नकदी उड़ाने के मामले में जिला पुलिस ने शिमला से दो आरोपियों को काबू किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान इसपाक अहमद और मोहम्मद कासिम वासी बसोहली, कठुआ जम्मू कश्मीर के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले के तीसरे आरोपी गुलजार अहमद को काबू करने के लिए दबिश शुरू कर दी है। गुलजार अहमद, आरोपी मोहम्मद कासिम का बहनोई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गत माह सहारनपुर से आकर पठानकोट में रेडीमेड कपड़े का कारोबार करने वाले व्यापारी मुकेश और लक्की चरण सिंह कारोबार पर गए हुए थे। इसी दौरान उनके घर के ताले तोड़ कर कोई अज्ञात व्यक्ति करीब पांच लाख रुपये की नकदी ले उड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें