फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से लौट रहे बाइक सवार की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
टिप्पर की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। डलहौजी रोड जंडवाल के पास टिप्पर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक ओमप्रकाश निवासी सिउंटी का रहने वाला था और शादी समारोह से घर लौट रहा था। घटनास्थल से चालक टिप्पर छोड़ मौके से फरार हो गया। पुलिस ने टिप्पर और बाइक कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सिउंटी का रहने वाला युवक शादी समारोह में हिस्सा लेकर वापस लौट रहा था। वह चक्की साइड से बाइक पर मामून स्थित सिउंटी घर की ओर लौट रहा था। वहीं मामून से एक टिप्पर चक्की की ओर जा रहा था। डलहौजी रोड स्थित जंडवाल के पास टिप्पर की चपेट में आने से बाइक सवार बुरी तरह से जख्मी हो गया। हादसे में बाइक सवार युवक के सिर और माथे पर गंभीर चोटें आई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को प्राइवेट अस्पताल में पहुंचाया गया। घायल ने कुछ समय बाद दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर मौके पर मामून पुलिस पहुंची। मामून थाना प्रभारी हरप्रीत कौर ने बताया कि घटनास्थल से टिप्पर व बाइक कब्जे में ले ली गई है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें