फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार लुटेरों ने बासमती से लदा ट्रक लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बासमती से लदा ट्रक लूटा
विज्ञापन

ट्रक में नौ लाख की कीमत के 734 बासमती के बैग थे
पुलिस ने चार अज्ञात लुटेरों के खिलाफ किया मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। जीरा की दाना मंडी से चार लुटेरे बासमती के 734 बैगों से लदा ट्रक लेकर फरार हो गए और कुछ दूरी पर जाकर चालक को लोहे के एक बोर्ड के साथ रस्सियों से बांध गए। बासमती की कीमत लगभग आठ लाख 90 हजार 460 रुपये बताई जा रही है। थाना सिटी जीरा पुलिस ने शनिवार को ट्रक चालक के बयान पर चार अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

ट्रक चालक बलजीत सिंह वासी गुरु तेग बहादुर नगर वार्ड-14 जीरा ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह अपने भाई मलकीत सिंह के साथ गांव बासर की मंडी जिला तरनतारन से बासमती लाद कर फिरोजपुर की तरफ जा रहे थे। ट्रक का पिछला टायर फट गया। जिस कारण बलजीत ने जीरा की दाना मंडी के पास ही ट्रक को रोक लिया और खुद ट्रक के अंदर सो गया। शुक्रवार रात को चार लुटेरे आए और ट्रक में नया टायर लगाकर जबरन ट्रक को भगाकर ले गए। आरोपियों ने ट्रक चालक को नानकसर के नजदीक एक लोहे के बोर्ड से रस्सियों से बांध दिया। ट्रक पर 734 बासमती के बैग लदे थे। सुबह होने पर ट्रक की तलाश शुरू की गई। ट्रक मुल्लापुर के पास मिला लेकिन उसमें बासमती के बैग गायब थे। ट्रक में लगभग आठ लाख 90 हजार 460 रुपये का बासमती लदा था। जीता सिटी थाना के सहायक सब-इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि ट्रक चालक के बयान पर चार अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। लुटेरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें