फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन की खरीद फरोख्त में 65 लाख की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर। गांव धीरा-धारा में एक व्यक्ति से 140 कनाल 11 मरले जमीन का सौदा कर 65 लाख रुपये लेकर आरोपियों ने उसके नाम रजिस्ट्री न करके ठगी की है। थाना कैंट पुलिस ने मंगलवार को पीड़ित के बयान पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं। अमनदीप सिंह पुत्र रणजीत सिंह वासी इंडस्ट्रियल एरिया मलवाल रोड फिरोजपुर ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसकी दादी बलबीर कौर के साथ आरोपी प्रदीप सिंह ने गांव धीरा-धारा में 140 कनाल 11 मरले जमीन का सौदा 65 लाख रुपये में तय किया था।
विज्ञापन


आरोपियों ने गवाह के सामने पीड़ित से 65 लाख रुपये लिए थे। जिस दिन रजिस्ट्री की तारीख थी उस दिन आरोपी जमीन की रजिस्ट्री करवाने के लिए उपस्थित नहीं हुए। आरोपियों ने रजिस्ट्री भी नहीं करवाई और न ही उनकी धनराशि वापस लौटाई। थाना कैंट पुलिस ने अमनदीप सिंह के बयान पर आरोपी प्रदीप सिंह, नवजोत सिंह, मनजीत कौर व गुरविंदर कौर वासी गली नंबर-एक, बस्ती भटियां वाली फिरोजपुर शहर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं। मामले की तफ्तीश थाना कैंट के एएसआई दर्शन सिंह कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें