फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसंत पंचमी से पहले प्रतिबंधित चाइना डोर की हो रही होम डिलीवरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चाइना डोर की होम डिलीवरी
विज्ञापन

बच्चे दुकानदार को देकर आते हैं आर्डर. घर पहुंच जाती है डोर
अनिल कुमार
फिरोजपुर।
बसंत पंचमी से पहले क्षेत्र में प्रतिबंधित चाइना डोर होम डिलीवरी की जा रही है। दुकानदार बच्चों से आर्डर लेकर उनके घर पर चाइना डोर पहुंचा रहे हैं। कई दुकानदार चाइना डोर का आर्डर लेकर उपभोक्ता को मोबाइल फोन कर बुलाकर डिलीवरी करते हैं। यह धंधा छावनी और शहर के बाजारों में धड़ल्ले से चल रहा है। पुलिस को भी इस बात की जानकारी है, लेकिन अभी तक पुलिस ने चाइना डोर बेचने वालों को पकड़ा नहीं है और न ही कोई मामला दर्ज हुआ है।
अमर उजाला की टीम ने प्रतिबंधित चाइना डोर बेचने वालों का सुराग लगाने के लिए एक बच्चे को पैसे दिए। बच्चे ने दुकानदार को चाइना की मोनोकाइट डोर का आर्डर दिया। थोड़ी ही देर बाद दुकानदार ने मोबाइल पर काल कर एक स्थान पर बुलाया। उस स्थान पर जाकर बच्चा एक व्यक्ति से डोर का गट्टू लेकर आ गया। कई दुकानदार जान पहचान के व्यक्ति से आर्डर लेकर उनके घर पर चाइना डोर पहुंचा रहे हैं। चाइना की मोनोकाइट डोर साढ़े तीन सौ से लेकर चार सौ रुपये तक और लक्श डोर तीन सौ से लेकर साढ़े तीन सौ रुपये तक बिक रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसएसपी भूपिंदर सिंह सिद्धू से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मंगलवार को छावनी बाजार में पुलिस ने छापामारी की थी। किसी दुकानदार के पास से चाइना डोर बरामद नहीं हुई थी। जब एसएसपी को बताया गया कि दुकानदार होम डिलीवरी डोर दे रहे हैं तो एसएसपी ने कहा कि चाइना डोर बेचने वाले की सूचना उनके मोबाइल फोन नंबर-98787-55007 पर दें, ताकि ऐसे दुकानदारों को पकड़कर कानूनी कार्रवाई की जा सके। एसएसपी ने कहा कि कोई भी व्यक्ति बसंत पंचमी पर चाइना डोर से पतंग उड़ाते पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बच्चे चाइना डोर से पतंग उड़ाते पकड़े गए तो उनके माता-पिता को कानूनी कार्रवाई का सामना करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें