फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजिलेंस ने दस हजार रिश्वत लेता फायर अफसर दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
कपूरथला। विजिलेंस ब्यूरो ने दस हजार की रिश्वत लेेते फायर अफसर कपूरथला को रंगे हाथ दबोच लिया। फायर अफसर पेट्रोल पंप की एनओसी जारी करने के बदले में रकम मांग रहा था।
विज्ञापन

डीएसपी विजिलेंस कपूरथला कर्मवीर सिंह ने बताया कि उनके पास हरमन वालिया निवासी मंसूरवाल दोनां कपूरथला ने शिकायत दी कि उन्होंने इंडियन ऑयल से पेट्रोल पंप लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया। इसकी मंजूरी का लेटर उसे आ गया। पंप के लिए एनओसी चाहिए थी। इसके लिए उसने डीसी कपूरथला के कार्यालय में 18 मार्च 2019 को आवेदन कर दिया। अप्रैल में एनओसी जारी करने का आवेदन फायर स्टेशन कपूरथला के फायर अफसर अजय गोयल के पास पहुंचा। एनओसी जारी करने से पहले फायर अफसर ने मौका देखने के बाद जमीन के ऊपर से गुजर रही बिजली की तारों को ऊंचा करवाने के लिए स्वयं घोषणा पत्र देने के लिए कहा। इसे उसने तत्काल लिखकर दे दिया और फायर कार्यालय में एक हजार की सरकारी रसीद कटवा ली। वह एनओसी लेने गया तो अजय गोयल उसे बार-बार टरकाता रहा। काफी दिन बाद उसने 10 हजार की रिश्वत मांगी। उसने फायर अफसर से पैसे देने की बात मुकर्रर करने के बाद विजिलेंस कपूरथला को शिकायत दी। इस पर विजिलेंस टीम ने ट्रैप लगाकर फायर अफसर को रिश्वत लेते रंगे हाथ काबू कर लिया। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें