चोरों ने बंद घर से नकदी और सामान चुराया
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। चोरों ने शनिवार शाम ढाकी रोड स्थित अनमोल कालोनी निवासी प्रकाश चंद के बंद घर के ताले तोड़कर अलमारी से 35 हजार की नकदी और करीब 50 हजार के नए कपडे़ चोरी कर लिए। बैंक से रिटायर्ड कर्मी प्रकाश चंद को इसका पता तब चला वह जब पत्नी के साथ दीनानगर से वापस घर लौटे और देखा कि घर के ताले टूटे पड़े थे। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो अलमारी से नकदी व कपड़े चोरी थे।
स्टेट बैंक आफ पटियाला से रिटायर्ड प्रकाश चंद ने बताया कि वह शनिवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे दीनानगर में अपने समधी की रिटायरमेंट पार्टी में गए थे। वह दीनानगर से शाम करीब साढ़े 6 बजे जब घर लौटे तो देखा कि उनके घर के ताले टूटे पड़े थे। चोरों ने घर में अलमारी का लॉकर तोड़कर 35 हजार की नकदी और 50 हजार के नए कपड़े चोरी कर ले गए। उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत थाना डिवीजन नं. 2 में की गई है।
फोटो:-4-चोरी के लिए तोड़ी गई अलमारी।