फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवलदार के बेटे का बाइक चोर हेयर ड्रैसर काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
हवलदार के बेटे की बाइक चोरी करने वाला काबू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मोगा। थाना सिटी पुलिस ने जेल विभाग में तैनात हवलदार के बेटे की बाइक चोरी करने वाले को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार आरोपी हेयर ड्रेसर का काम करता है। पुलिस ने आरोपी को नामजद करने के बाद अदालती आदेशों पर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

मामले की जांच कर रहे हवलदार मनप्रीत सिंह के अनुसार शिकायतकर्ता रंजीत सिंह वासी संत नगर ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह आइलेट्स की तैयारी कर रहा है। एक फरवरी के दिन वह अपने पल्सर बाइक पर जिला अदालत में किसी काम से गया था। इस दौरान जिला अदालत के बाहर से किसी ने उसकी बाइक चोरी कर ली। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी थी। इसी दौरान शुक्रवार के दिन पुलिस टीम जब शहर में मजिस्टिक चौक के पास गश्त कर रही थी तो वहां से गुरमिंदर सिंह वासी कोटइसे खां चोरी की बाइक लेकर जा रहा था। उसे पुलिस टीम ने मौके पर दबोच लिया। पूछताछ करने पर आरोपी ने कबूल किया कि उसी ने ही उक्त बाइक चोरी की थी जबकि चोरी के आरोप में उसके खिलाफ पहले भी एक केस दर्ज हो चुका है। जांच अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि आरोपी हेयर ड्रेसर का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें