फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला लुटेरा गिरोह ने बाइक सवार से लूटे बीस हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला लुटेरा गिरोह ने बाइक सवार से लूटे 20 हजार
विज्ञापन

पुलिस ने तीन सदस्यों को काबू कर बरामद की धनराशि
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुहरसहाय (फिरोजपुर)। जिले में महिला लुटेरा गिरोह सक्रिय है। बुधवार को महिला लुटेरा गिरोह के तीन सदस्यों ने एक बाइक सवार से 20 हजार रुपये छीन लिए थे। पीड़ित ने थाना गुरुहरसहाए पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस ने कुछ ही घंटों में गिरोह को काबू कर उक्त धनराशि बरामद कर ली। थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने वीरवार को गिरोह के तीनों सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
थाना गुरुहरसहाए के सहायक इंस्पेक्टर महिंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित मंगत राम पुत्र मदन लाल निवासी गांव झावला ने पुलिस को बताया कि वह बुधवार को बाइक से एचडीएफसी में पैसे जमा करवाने के लिए जा रहा था। जब वह कोहर सिंह वाल चौक के पास पहुंचा तो एक ऑल्टो कार नंबर पीबी-19पी-0625 उसके पास रुकी। इसमें दो महिलाएं और एक व्यक्ति बैठा था। आरोपियों ने उससे 20 हजार रुपये छीन लिए। मंगत ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने पीड़ित की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार लुटेरा गिरोह को काबू कर लिया। पूछताछ में आरोपी स्वीकार कर गए कि उन्होंने एक बाइक सवार से बीस हजार रुपये की धनराशि छीनी है। पुलिस ने आरोपियों के पास से छीनी हुई धनराशि भी बरामद कर ली। लुटेरों की पहचान बिट्टू निवासी मुहल्ला वार्ड नंबर 8 बरनाला, सुरजीत कौर निवासी बस्ती गुरु नानक नगरी बरनाला व नत्थी निवासी रोड बरनाला के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएचओ ने बताया कि पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आल्टो कार अपने कब्जे में ले ली है। छीनी हुई राशि बरामद कर ली गई है। इसके बाद पुलिस अगली कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें