फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिप्पर-एक्टिवा में टक्कर के बाद उछलकर गिरी महिला, ऊपर से गुजरा टिप्पर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
टिप्पर की टक्कर से महिला की मौत, पति, बेटी जख्मी
विज्ञापन

माता भद्रकाली मंदिर से माता टेककर कर लौट रहा था परिवार
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला।
थाना सिटी के अंतर्गत नई दाना मंडी के पास मंगलवार की शाम करीब साढ़े चार बजे एक्टिवा व टिप्पर की टक्कर में एक्टिवा सवार महिला की मौत हो गई। एक्टिवा चालक व उसकी बेटी बाल-बाल बच गए। राहगीरों की सहायता से 108 एंबुलेंस से घायलों को कपूरथला सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। ड्यूटी डा. बीएस बैंस ने दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। जबकि महिला शव का पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया है।
विज्ञापन

एक्टिवा चालक यशपाल पुत्र बृज कुमार निवासी मोहल्ला जट्टपुरा ने बताया कि वह मंगलवार की दोपहर करीब 2 बजे अपनी 15 वर्षीय बेटी रूंजन व पत्नी डिंपल के साथ एक्टिवा व सवार होकर माता भद्रकाली मंदिर शेखूपुर में माथा टेकने के लिए गए। मंदिर में माथा टेकने के बाद शाम करीब 4 बजे मंदिर से घर के लिए रवाना हुए। जब वह नई दाना मंडी के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार टिप्परने उसे टक्कर मार दी। एक्टिवा के पीछे बैठी उसकी पत्नी डिंपल गिर पड़ी और टिप्पर का पिछला पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसे और उसकी बेटी रूंजन मामूली चोट आई। टिप्पर चालक को मौके पर ही राहगीरों ने काबू कर मौके पर पहुंची थाना सिटी की पुलिस के हवाले कर दिया। थाना सिटी की पुलिस ने टिप्पर को अपने कब्जे में लेकर यशपाल के बयानों के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें