फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम, पंप और जेब कतरों के तीन बड़े गिरोह का पर्दाफाश

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम, पेट्रोल पंप लूट में शामिल गिरोह गिरफ्तार
विज्ञापन

कई वारदातें को सुलझाने का दावा
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला।
जिला पुलिस ने एक साथ एटीएम, पेट्रोल पंप और जेब कतरों के गिरोह का भंडाफोड़ किया है। एटीएम लूट का मामला बेशक पुराना है, लेकिन इसमें पुलिस ने रिमांड के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर कुछ और आरोपियों को धर दबोचा है। पुलिस का दावा है कि एटीएम की करीब 22 वारदातों को हल कर लिया गया है। पुलिस ने पेट्रोल पंप लूट के चार और जेबकतरा गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार करने के साथ-साथ एटीएम लूट के दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इनसे भारी मात्रा में तेजधार हथियार व अन्य सामान बरामद हुआ है।
पुलिस लाइन में प्रेस कांफ्रेंस में एसएसपी संदीप कुमार शर्मा ने बताया कि एएसपी भुलत्थ गौरव तूरा के नेतृत्व में थाना ढिलवां प्रभारी सब-इंस्पेेक्टर जरनैल सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर कच्चा पुल ढिलवां के नीचे एक पेट्रोल पंप लूटने की योजना बनाते कमलजीत सिंह उर्फ मिंटू चाहल गांव वरपाल थाना चाटीविंड, आहनप्रीत सिंह उर्फ भोलू, निशान सिंह और गुरप्रीत सिंह गोपी सभी निवासी मुच्छल थाना तरसिक्का जिला अमृतसर को गिरफ्तार किया है। इनके दो अन्य साथी बब्बू और मिट्ठू निवासी लुधियाना की पुलिस तलाश कर रही है। इन पर कपूरथला, जालंधर, गुरदासपुर, बटाला व अमृतसर में कई मामले दर्ज हैं। एसएसपी ने बताया कि यह गिरोह स्विफ्ट डिजायर कार में सवार होकर पेट्रोल पंप व अन्य लूट की वारदात को अंजाम देते हैं। इनसे एक जाली नंबर की स्विफ्ट, एक पिस्तौल, दो मोबाइल, एक किरपान, तीन दातर, दो जोड़े सोने की बालिया बरामद की गई। आरोपी हेरोइन के आदी हैं और नशे की हालत में पेट्रोल पर डीजल भरवाने के बाद कारिंदों से नकदी छीन लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सुल्तानपुर लोधी में पुलिस की कड़ी चौकसी थी। इस दौरान नगर कीर्तन में निंहग सिंहो के वेश में जेबकतरा गिरोह सक्रिय था। इसके दो सदस्यों को जेब काटते हुए सिपाही संदीप शिंह ने काबू कर लिया। इस पर इन लोगों ने सिपाही पर घूंसे मारने शुरू कर दिए और दूसरे ने पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया। निहंग सिंह के वेश वाले जेबकतरे ने किरपान से सिपाही संदीप सिंह के सिर पर वार किया, लेकिन उसके बचाव किया तो किरपान उसके कंधे पर लगी और दोनो ने भागने की कोशिश की, लेकिन सिविल वर्दी में मौजूद पुलिस कर्मियों ने काबू कर लिया। जिनकी पहचान अमनदीप सिंह उर्फ मन्ना निवासी तरनतारन रोड़ गली नंबर 1 अमृतसर व गोचा निंहग निवासी मजीठा रोड अमृतसर के तौर पर हुई। यह दोनों मिलकर पंजाब और अन्य सूबों में मेलों और नगर कीर्तन व शोभायात्रा में श्रद्धालुओं की जेब काटते हैं। एसएसपी ने बताया कि पहले पकड़े एटीएम लुटेरा गिरोह से पूछताछ के दौरान पुलिस ने जगत नारायण निवासी मकान नंबर 1176-9 हंसली वाली गली हवेली हरनाम सिंह और मनप्रीत सिंह उर्फ लक्की निवासी 1250-10 चौक बाबा साहिब हवेली काहन सिंह दरोगा अमृतसर को गिरफ्तार करके रिमांड लिया है। इस गिरोह ने 22 एटीएम लूट की वारदातें मानी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें