फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते एक हवलदार समेत दो का पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
रिश्वत लेते हवलदार समेत दो रंगे हाथ गिरफ्तार
विज्ञापन

पकड़ी गई शराब का केस रफा दफा करने के लिए मांगे थे पांच हजार
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। विजिलेंस टीम ने पकड़ी शराब का मामला रफादफा करने की एवज में पांच हजार रुपये रिश्वत लेते पंजाब पुलिस के हवलदार समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हवलदार ने शराब ठेकेदार के कारिंदों के साथ एक व्यक्ति के घर छापामारी की थी। वहां से थोड़ी मात्रा में शराब पकड़ी गई थी। इसे रफादफा करने को सात हजार की रिश्वत मांगी गई थी। सौदा पांच हजार में तय हुआ था।
विजिलेंस विभाग के डीएसपी मक्खन सिंह ने बताया कि उन्हें जग्गा सिंह और गुरमुख सिंह ने शिकायत दी थी कि शराब ठेकेदार के कारिंदों के साथ हवलदार कमलजीत सिंह ने जग्गा सिंह के घर छापामारी की थी। वहां से थोड़ी मात्रा में शराब पकड़ी गई थी। जग्गा पर शराब का केस ना बनाने की एवज में हवलदार कमलजीत सिंह और शराब ठेकेदार के कारिंदे बख्शीश सिंह ने जग्गा सिंह से सात हजार रुपये की मांग की थी, जबकि सौदा पांच हजार में तय हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी मक्खन सिंह ने बताया कि हवलदार कमलजीत सिंह फाजिल्का में तैनात है और जलालाबाद के शराब ठेकेदार के साथ काम कर रहा था। कमलजीत सिंह को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ काबू करने के लिए टीम गठित की गई। इसमें सरकारी गवाह के तौर पर एसडीओ गुरप्रीत सिंह और नहरी विभाग के क्लर्क रविंदर कुमार को शामिल किया गया। जलालाबाद के बाह्मणी वाला फाटक के पास जग्गा सिंह हवलदार कमलजीत सिंह और बख्शीश सिंह को पांच हजार की रिश्वत दे रहा था तो उसी समय विजिलेंस टीम ने उसे रिश्वत लेते काबू कर लिया। विजिलेंस विभाग ने कमलजीत सिंह और बख्शीश सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें