फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश के चलते घर में घुस की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसकर युवक को पीटा, मामला दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। पुरानी रंजिश में जवाहर नगर कैंप में रहने वाले एक व्यक्ति के घर पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने पीड़ित को मारपीट कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकियां दी। हमले में घायल जवाहर नगर कैंप की लेबर कालोनी निवासी अविनाश कुमार ने पुलिस को शिकायत दी। थाना डिवीजन पांच की पुलिस ने अविनाश की शिकायत पर जवाहर नगर कैंप स्थित लेबर कालोनी निवासी दर्पण कुमार और चाहत कुमार व माणकवाल निवासी दीपी के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

अविनाश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपियों के साथ कुछ समय पहले मारपीट हुई थी। लोगों के बीच बचाव के चलते मामला शांत हो गया था लेकिन आरोपी उसके साथ रंजिश रखते थे। कुछ दिन पहले वह घर बैठा पूजा कर रहा था। इसी दौरान आरोपी उसके घर में घुस गए और मारपीट कर उसे धमकियां दीं। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उनकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें