फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा देकर युवक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
नशा देकर युवक की हत्या, सरपंच के घर पर प्रदर्शन
विज्ञापन

दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
कोतवाली पुलिस आरोपियों की तलाश में कर रही छापामारी
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला। नशा देकर एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। युवक की मौत से गुस्साए गांव के लोगों ने सरपंच के घर के बाहर शव रखकर प्रदर्शन किया। थाना कोतवाली की पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को शांत कराया और दो महिलाओं समेत तीन लोगों के खिलाफ कत्ल का केस दर्ज किया। तीनों आरोपी फरार हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।
पुलिस को दी गई शिकायत में राजविंदर कौर निवासी नवां पिंड भट्ठा कपूरथला ने बताया कि उसका 25 वर्षीय देवर सतनाम सिंह मजदूर है और लोगों के घर बनाने वाले राजमिस्त्री के साथ मजदूरी करता है। पिछले ढाई माह से उसका देवर सतनाम सिंह जस्सा सिंह निवासी नवां पिंड भट्ठे के घर पर रहा था। मंगलवार की दोपहर ढाई बजे अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई। जस्सा सिंह उसे दवा दिलाने के लिए नहीं गया। शाम साढ़े पांच बजे गांव के एक डाक्टर को दिखाया गया। उसने उसकी हालत गंभीर बताई और सिविल अस्पताल ले जाने के लिए कहा। जब उसे सिविल अस्पताल लेकर गए तो ड्यूटी डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजविंदर कौर ने आरोप लगाया कि जस्सा सिंह, राजी पत्नी जस्सा सिंह और निर्मल कौर उर्फ निर्मला पत्नी शिंदा ने उसके देवर सतनाम सिंह को नशीला पदार्थ (चिट्टा) देकर मार डाला है। सतनाम की मौत के बाद गांव के कुछ शव लेकर सरपंच के घर के बाहर रखकर प्रदर्शन करने लगे। इसकी जानकारी मिलने पर थाना कोतवाली के एसएचओ इंस्पेक्टर हरगुरदेव सिंह मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को शांत करवाया। एसएचओ ने बताया कि सतनाम सिंह नशा नहीं करता था। उसकी मौत कैसे हुई है, इसका पता विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। अभी तक जहरीला या नशीला पदार्थ खिलाने की बात सामने आई है। तीनों आरोपी घर से फरार हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें