फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ से अधिक युवकों का बस्ती चक्क रामनगर पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
सौ से अधिक युवकों का बस्ती चक्क रामनगर पर हमला
विज्ञापन

किराएदारों को आशिकी करने से रोकने पर हंगामा मचा
अमर उजाला ब्यूरो
मुक्तसर।
बठिंडा रोड स्थित बस्ती चक्क रामनगर निवासियों की ओर से मोहल्ले में रह रहे किराएदारों को आशिकी करने से रोकने पर हंगामा खड़ा हो गया। भड़के किराएदारों की शह पर सौ से अधिक युवकों ने हथियारों से लैस होकरा मोहल्ले वासियों पर हल्ला बोल दिया। इसमें पिता-पुत्र घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से पिता की गंभीर हालत के चलते उसे फरीदकोट के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन

बस्ती राम नगर निवासी अवतार सिंह ने बताया कि उनके मोहल्ले में पांच युवक किराए के मकान में रहते हैं। ये लोग अपनी कार अक्सर गली से तेज रफ्तार से दौड़ाते हैं और मोहल्ले में ही खड़े होकर लड़कियों पर कमेंट करते हैं। बीते दिनों मोहल्ले के ही एक व्यक्ति ने उन्हें ऐसा करने से सख्ती से रोका था। जिसके बाद करीब सौ युवकों ने एकत्र होकर मोहल्लावासियों पर हमला बोल दिया। इनके हाथों में बेसबाल, तेजधार हथियार व पिस्तौल आदि थे। मोहल्ले के लोग भी बाहर निकल आए और लाठियां लेकर भिड़ गए। युवकों ने तीन हवाई फायर किए। जिसके बाद सभी लोग घरों की ओर भाग खड़े हुए। अवतार सिंह के अनुसार इस दौरान हमलावरों ने उसे व उसके पिता कुलविंदर सिंह को पकड़कर बुरी तरह से पीटा। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से कुलविंदर सिंह की गंभीर हालत के चलते उसे फरीदकोट रेफर कर दिया गया। थाना सदर प्रभारी पेरीविंकल ग्रेवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। गोलियां चलने के संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें