फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट में जालंधर ने रोपड़ को हराया

Tue, 06 Dec 2016 09:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नकोदर (जालंधर)
विज्ञापन
क्रिकेट - फोटो : demo pic
विज्ञापन
62वीं स्कूल स्टेट गेम्स के तहत गुरदासपुर में चल रही अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला मैच खेलते जालंधर के खिलाड़ियों ने रोपड़ की टीम को 8 विकेट से हराया। यह प्रतियोगिता 6 से 9 दिसंबर तक गुरदासपुर में चलेगी।
विज्ञापन


जालंधर टीम के खिलाड़ी अकाश ऐरी, रिशव सैनी व परमेश्वर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मैच 15 ओवर का था, जिसमें पहले खेलते हुए रोपड़ की टीम ने 66 रन बनाए। इसके जवाब में जालंधर टीम ने 9.3 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को पूरा कर मैच जीत लिया।

जालंधर टीम के कोच गौरव अहुजा, विकास चड्डा और विशेष रूप से गुरदासपुर टीम के साथ पहुंचे गुरविंदर सिंह और सतविंदर सिंह चाहल ने कहा कि जालंधर टीम के रिशव सैनी ने 35 रन बनाए। वहीं अकाश ऐरी ने नाबाद 19 रन बनाते हुए दो विकेट भी हासिल किए। इसके अलावा परमेश्वर ने 3 विकेट व जसबपीर बजाज ने 1 विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें