फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीपीएस भंडारी के घर का घेराव, पानी उपलब्ध करवाने की मांग

Mon, 09 May 2016 07:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
जालंधर में मुख्य संसदीय सचिव केडी भंडारी के घर के बाहर प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बीतेे 15 दिनों से पानी को तरस रहे लोगों ने सोमवार को मुख्य संसदीय सचिव केडी भंडारी के घर का घेराव किया। उन्होंने जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते जल्द पानी उपलब्ध करवाने की मांग की।
विज्ञापन


शहर के शिव नगर और न्यू गुरु नानक नगर के  निवासियों ने वार्ड 40 के कांग्रेस पार्षद प्रदीप राय की अगुवाई में मुख्य संसदीय सचिव केडी भंडारी के घर के बाहर प्रदर्शन किया। पार्षद प्रदीप राय ने कहा कि इलाकों में बीते 15 दिनों से पानी नहीं आ रहा है। इस भीषण गर्मी में पानी की किल्लत से हर कोई बेहद परेशान है।

उन्होंने कहा कि सरकार लोगों की समस्याओं को हल करवाने के बजाय बढ़ा रही है। लोगों को दूर-दूर से पानी लेकर आना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले ही सीपीएस केडी भंडारी ने इलाके में ट्यूबवेल का उद्घाटन किया था, लेकिन अभी तक लोगों को पानी  उपलब्ध नहीं करवाया जा सका है।
विज्ञापन


सीपीएस केडी भंडारी ने लोगों को दो दिन में पानी की समस्या का हल करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर राजुकमार सेतिया, बलबीर कौर, सुरजीत सिंह, रामचंद्र, विक्रम जीत, शेखर और मिंटू मौजूद थे।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें