फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में 60 स्थानों पर लगेगा कोरोना का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जालंधर। महानगर में कोरोना का प्रकोप फिर से बढना शुरू हो गया है। सेहत विभाग ने सोमवार को कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए 60 सेंटरों की शुरुआत की है। इन 60 सेंटरों में 47 निजी व 13 सरकारी अस्पताल शामिल हैं।
पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने लोगों को प्रेरित करने के लिए सिविल अस्पताल के नर्सिंग स्कूल के आडिटोरियम में बनाए गए सेंटर में कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना दोबारा से पैर पसारने लगा है। इससे सावधानियां बरतकर ही बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि कोरोना वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है और इसके किसी भी प्रकार के दुष्प्रभाव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार की नीतियों के मुताबिक हर व्यक्ति को प्राथमिकता के आधार पर कोरोना वैक्सीन लगवानी चाहिए ताकि लोगों को कोरोना से सुरक्षित रखा जा सके। उन्होंने कहा कि लोग खुद व अपने परिजनों को कोरोना से सुरक्षित रखने के लिए मास्क पहने, भीड़ वाले इलाकों से जाने से परहेज करे, आपस में 2 गज की दूरी रखे और बार-बार हाथ धोएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें