फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान पुलिस की गाड़ी में टक्कर मार किया फायर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर। फिरोजपुर-मोगा रोड पर राजस्थान पुलिस की कार को टक्कर मारने और गोली दागने के आरोप में थाना कैंट पुलिस ने सोमवार को तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने पीछा कर छावनी स्थित बाबा शेरशाह वली चौक पर गोली माकर एक आरोपी को जख्मी कर दिया था, दूसरा भागने में सफल रहा और एक आरोपी पकड़ा गया। जख्मी आरोपी फरीदकोट के मेडिकल कालेज में दाखिल है।
इंस्पेक्टर भूरा राम निवासी एक्सटेंशन नगर अजमेर (राजस्थान) ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह राजस्थान पुलिस की एटीएस में कार्यरत है। डीआईजी एटीएस जयपुर के आदेश पर वह 11 मार्च को थाना बीजगढ़ जिला बाजमोड़ (राजस्थान) में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामले के आरोपी अंग्रेज सिंह वासी ममदोट जिला फिरोजपुर पंजाब को गिरफ्तार करने आए थे थे। तेरह मार्च को मुखबिर ने सूचना दी कि अंग्रेज सिंह फिरोजपुर-मोगा रोड पर कार पर देखा गया है।
विज्ञापन

राजस्थान पुलिस ने कार सवार अंग्रेज को रुकने का इशारा किया। आरोपी ने पुलिस गाड़ी को टक्कर मारी और पुलिस पर गोली दागकर भागन लगे। पुलिस ने पीछा किया और थाना कैंट पुलिस की मद्द ली। पुलिस ने बाबा शेरशाहवली दरगाह के पास आरोपियों की गाड़ी को घेर लिया। आरोपी गाड़ी से उतर कर भागने लगे तो राजस्थान पुलिस के हवलदार राम स्वरूप ने हवा में दो गोलियां चलाने के बाद एक व्यक्ति के पैर में गोली मारी। पुलिस ने आरोपी अंग्रेज सिंह को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी भागने में कामयाब हो गया।
विज्ञापन

अंग्रेज ने बताया कि भागने वाला आरोपी यादविंदर सिंह उर्फ यादू है। गोली से जख्मी होने वाले आरोपी की पहचान जरनैल सिंह के तौर पर हुई है। पुलिस के मुताबिक जरनैल सिंह व यादविंदर सिंह ने आरोपी अंग्रेज को बचाने के लिए पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास करने के अलावा गोली दागी थी। एएसआई सुखदीप सिंह के मुताबिक इंस्पेक्टर भूरा राम के बयान पर आरोपी अंग्रेज सिंह, जरनैल सिंह व यादविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें