होशियारपुर। जिला कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को नगर निगम के सभी 50 वार्डों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की। कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा की मौजूदगी में जिलाध्यक्ष डॉ. कुलदीप नंदा ने उम्मीदवारों की सूची जारी की।
जारी सूची के अनुसार, वार्ड नंबर 1 से रजनी (महिला जनरल), वार्ड नंबर 2 से लवकेश ओहरी (जनरल), वार्ड नंबर 3 से प्रवीण सैनी (महिला जनरल), वार्ड नंबर से अशोक कुमार मेहरा (जनरल)। 4, वार्ड नंबर 5 से मीना कुमारी (महिला जनरल), 6 मलकीत सिंह (जनरल), 7 से परमजीत कौर (एससी महिला), 8 से सुरिंदर पाल सिद्धू (एससी), वार्ड 9 से बख्शीश कौर (एससी महिला), 10 से खुशबीर सिंह (जनरल), 11 से रंजीत चौधरी (महिला जनरल), 12 से अमरीक चौहान (जनरल), 13 से जतिंदर कौर (एससी महिला), 14 से बलविंदर कुमार (एससी), 15 से चंद्रावती देवी (महिला जनरल), 16 से मोहिंदर पाल (एससी), 17 से मंजीत कौर (एससी महिला), 18 से सुरिंदर कुमार (एससी), 19 से इंद्रजीत कौर (महिला जनरल), 20 से जसवंत राय (एससी), 21 से सुरेखा रतन (महिला जनरल), 22 से जगरूप सिंह (जनरल), 23 से मनमीत कौर (महिला जनरल)। 24 से पवनदीप सिंह (जनरल), 25 बलविंदर कौर (महिला) को प्रत्याशी होंगी।
वार्ड 26 से हरविंदर सिंह (बीसी), 27 से गुरमीत कौर हुंदल (महिला जनरल), 28 से जसविंदर पाल (जनरल), 29 से नवजोत कटोच (महिला जनरल), 30 से विकास गिल (जनरल), 31 से विनीता शर्मा (महिला जनरल), 32 से मोहित सैनी (जनरल), 33 से मीनाक्षी (महिला जनरल), 34 से विजय कुमार (जनरल), 35 से उषा रानी (महिला जनरल), 36 से हरदीप सिंह (एससी), 37 से मोनिका वर्मा (महिला जनरल), 38 से प्रदीप कुमार (जनरल), 39 से बलविंदर कौर (महिला जनरल), 40 से अनमोल जैन (जनरल), 41 से मनिंदर कौर (महिला जनरल), 42 से दर्पण सैनी (जनरल), 43 से आशा दत्ता (महिला जनरल), 44 से मनिंदर सिंह (जनरल), 45 से कुलविंदर कौर कपूर (महिला जनरल), 46 से मुकेश कुमार मल्ल (एससी), 47 से बिमला देवी (महिला जनरल), 48 से नवाब हुसैन (जनरल), 49 से सुनीता देवी (एससी महिला) और वार्ड नंबर 50 से गुरमीत राम (सामान्य) को उम्मीदवार घोषित किया गया है।
इस मौके पर नेताओं ने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी सभी 50 सीटों पर जीत हासिल करेगी। उद्योग मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी विकास के मुद्दे पर नगर निकाय चुनाव लड़ रही है। इस अवसर पर एडवोकेट राकेश मरवाहा अध्यक्ष नगर सुधर ट्रस्ट, सरवन सिंह अध्यक्ष रजनीश टंडन महासचिव मौजूद थे।