फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होशियारपुर से 200 वाहन लेकर दिल्ली के लिए चले किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
होशियारपुर। कृषि कानूनों के खिलाफ 26 जनवरी को दिल्ली में होने वाली ट्रैक्टर परेड में हिस्सा लेने के लिए शनिवार को पिपलांवाला बाईपास होशियारपुर से 200 ट्रैक्टर-ट्रालियां, बसें और कारों पर किसानों का काफिला रवाना हुआ। काफिले का नेतृत्व संत सेवा सिंह गुरुद्वारा रामपुर खेड़ा वाले कर रहे थे। दिल्ली रवाना होने से संत सेवा सिंह ने कहा कि 26 जनवरी की ट्रैक्टर परेड ऐतिहासिक होगी। उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों की आड़ में कॉरपोरेट घरानों को लाभ पहुंचाने की साजिश कामयाब नहीं होने दी जाएगी और तब तक संघर्ष जारी रहेगा जब तक कि कृषि कानूनों को रद्द नहीं किया जाता। इस अवसर पर संत बलबीर सिंह टिब्बा साहिब, सतविंदरपाल सिंह रामदासपुर जिला अध्यक्ष शिरोमणि अकाली दल (डी), अवतार सिंह जौहल, कुलविंदर सिंह जंडा, परमिंदर सिंह पन्नू, अरविंदर सिंह टिब्बा साहिब उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें