फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में हादसा: साइकिल की दुकान पर फटा कंप्रेसर, धमाके से उड़ी दुकान की छत; पेड़ पर लटकी मिली मोटर

Fri, 30 May 2025 10:58 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

धमाके में दुकान की छत उड़ गई और कंप्रेसर 15 फीट दूर जाकर गिरा। वही कंप्रेसर की मोटर पेड़ पर लटकी मिली। बताया जा रहा है इस घटना से दुकानदार का 50 से 70 हजार रुपये का नुकसान हो गया है।
विज्ञापन
जालंधर में हादसा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर में सोढल चौक के नजदीक साइकिल की दुकान पर कंप्रेसर फटने से धमाका हो गया। धमाके की आवाज से लोगों में दहशत का माहौल बन गया। घटना के दौरान दुकानदार किसी काम के सिलसिले से बाहर गया हुआ था जिसके कारण दुकानदार का बचाव हो गया।
विज्ञापन


धमाके में दुकान की छत उड़ गई और कंप्रेसर 15 फीट दूर जाकर गिरा। वही कंप्रेसर की मोटर पेड़ पर लटकी मिली। बताया जा रहा है इस घटना से दुकानदार का 50 से 70 हजार रुपये का नुकसान हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


एक व्यक्ति ने बताया कि धमाके की आवाज इतनी भयानक थी कि दो गली दूर स्थित घर तक में सुनाई दी। जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि दुकान पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी थी। वहीं अन्य व्यक्ति ने बताया कि दुकानदार कंप्रेसर चलता हुआ छोड़कर चला गया था, जिसके चलते यह हादसा हो गया। धमाके की आवाज इतनी ज्यादा थी कि लोगों को लगा कि कोई बम फटा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें