फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के सवाल सुन असहज हुए सीएम

Sat, 11 Jul 2015 10:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर में खुले मैरिटोरियस स्कूल का दौरा करने पहुंचे मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल उस समय अहसज महसूस करने लगे, जब स्कूल की दो छात्राओं ने पढ़ाई के बाद उनसे नौकरी व स्कॉलरशिप के बारे में पूछ लिया। पढ़ाई के बाद अपने भविष्य को लेकर चिंतित इस स्कूल की ग्यारहवीं व बारहवीं की छात्रा रोशनी व चांदनी के इस सवाल के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री व अधिकारी भी सोचने पर मजबूर हो गए।
विज्ञापन



मुख्यमंत्री ने इन छात्रों के सवाल के जवाब में मात्र इतना ही कहा कि वे इस मुद्दे पर विचार करेंगे। उन्होंने उन्हें इतना भरोसा जरूर दिया कि पढने वाले बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए सरकार की तरफ से आगे भी कई प्रोजेक्ट लाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा यूनिवर्सिटीज खोलने पर विचार किया जा रहा है। इस तरह के इंस्टीट्यूट खोले जाएंगे जिसमें बच्चे शिक्षा ग्रहण करके पैरों पर खड़े हो सकें। उन्होंने कहा कि पढ़ाई करने वाले  बच्चों को किसी तरह की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।


 स्कूल के 5 टॉपर को 10-10 हजार देने की घोषणा
मुख्यमंत्री  ने मैरिटोरियस स्कूल में दाखिल हुए ग्यारहवीं कक्षा में अव्वल रहने वाले 5 टॉपर को 10-10 हजार रुपए देने  की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह उन बच्चों के लिए इनाम है जिन्होंने टॉप पर आकर माता-पिता, टीचर व राज्य का नाम रोशन किया है। उन्होंने  बाकी बच्चों से भी इसी प्रकार मेहनत करके टॉप पर आने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन



 30 करोड़ की लागत से बनेंगे तीन और स्कूल
सीएम ने बताया कि मैरिटोरियस स्कूल के माडल की कामयाबी के बाद पंजाब सरकार द्वारा 30-30 करोड़ की लागत से संगरूर, फिरोजपुर व गुरदासपुर में तीन स्कूल खोले जा रहे हैं। इन स्कूलों में 10वीं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक लेने वाले बच्चों को फ्री शिक्षा, खाना व बाकी सहुलियतें दी जाएंगी।


  स्पोर्टस कालेज को स्पोर्टस इंस्टीट्यूट के तौर पर विकसित करेंगे
बादल ने स्पोर्ट्स कॉलेज का दौरा करते हुए इसे स्पोर्ट्स इंस्टीटियूट के तौर पर विकसित करने का वादा भी किया। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के खिलाड़ियो को नेशनल व अंतराष्ट्रीय स्तर के मुकाबले योग्य बानाया जाएगा।
 विजय चोपड़ा के आवास पर जाकर शोक व्यक्त किया
सीएम बादल ने पद्म श्री विजय चोपड़ा के निवास पर जाकर उनसे संवेदना व्यक्त की। विजय चोपड़ा की पत्नी श्रीमती स्वदेश चोपड़ा का पांच दिन पहले स्वर्गवास हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें