फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिअद भाजपा में नाखून-मांस का रिश्ता - सोमप्रकाश

विज्ञापन
होशियारपुर में अपने दफ्तर के उद्घाटन के मौके पर पत्रकारों से बात करते होशियारपुर सांसद केंद्रीय - फोटो : HOSHIARPUR
विज्ञापन
केंद्रीय राज्य मंत्री सोमप्रकाश ने कहा कि अकाली भाजपा के बीच नाखून मांस का रिश्ता है, लिहाजा यह कभी अलग नहीं हो सकता। वह होशियारपुर में अपने दफ्तर के उद्घाटन के मौके पर पत्रकारों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व मंत्री मास्टर मोहन लाल के प्रदेश में भाजपा के अकाली दल से अलग होकर चुनाव लड़ने पर सोमप्रकाश ने कहा कि यह मास्टर मोहन लाल का निजी विचार हो सकता है लेकिन इस संबंधी फैसले पार्टी का संसदीय बोर्ड करता है जहां ऐसी कोई बात नहीं हुई है। ऐसे में पार्टी नेताओं को भी चाहिए कि इस तरह के बयान देने से बचें। भविष्य में ऐसी किसी संभावना के बारे में पूछे जाने पर सोमप्रकाश ने कहा कि भविष्य किसी ने देखा नहीं है और भविष्य की बात वह नहीं कह सकते, वह तो मौजूदा समय की बात कर रहे हैं। मौजूदा समय में दोनों दल एक साथ हैं।
प्रदेश से इंडस्ट्री के पलायन पर सोमप्रकाश ने कहा कि जल्द ही सरकार एक पॉलिसी बना रही है जिसके तहत केंद्र सरकार प्रदेश सरकार के साथ मिलकर प्रदेश में इंडस्ट्री को बढ़ावा देगी। इससे पहले सोमप्रकाश ने होशियारपुर में अपना दफ्तर शुरू किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री अरुणेश शाकिर, तीक्ष्ण सूद और प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि फगवाड़ा दूर पड़ता था लिहाजा होशियारपुर में उनके ऑफिस की जरूरत थी इसलिए आज इसको यहाँ शुरू किया गया है। यहाँ लोग अपनी समस्या लेकर उनके पास सीधा आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें