फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी कंपनी के 14 अधिकारी धोखाधड़ी में नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
होशियारपुर। कुछ ही समय में पैसे दोगुने करने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने के मामले में जिला पुलिस प्रमुख नवजोत सिंह ने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के आदेशों पर कार्रवाई करते हुए एसआईटी का गठन किया था। टीम की रिपोर्ट के आधार पर रविवार को सिटी पुलिस ने कंपनी के 14 अधिकारियों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार कपूरथला की भुलत्थ तहसील के सरूपवाल गांव निवासी जगविंदर सिंह और अन्य ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की थी। इसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि इंफ्रास्ट्रक्चर और नेक्टर कामर्शियल इस्टेट लिमिटेड के रविंद्र सिंह निवासी दोबुरजी चौक अमृतसर और एमडी संजीव कुमार निवासी गुरदास नगर अमृतसर, निदेशक जगमोहन सिंह निवासी नई दिल्ली, निदेशक पलविंदर सिंह निवासी गुरदास नगर अमृतसर, निदेशक गगनदीप सिंह निवासी गुरदास नगर अमृतसर, मुख्तियार सिंह, खजान सिंह निवासी गुरदास नगर अमृतसर, उमेश्वर निवासी हेमकोट टावर, नई दिल्ली गुरदीप सिंह निवासी मोहाली, हेमकोट टावर नई दिल्ली निवासी क्लर्क अरुण कुमार और प्रमोटिंग डायरेक्टर रतनपाल निवासी डेरा बबा नानक ने 6 साल में पैसे दोगुने करने का झांसा देकर लोगों से करोड़ों का निवेश करवाया था। तय समय सीमा के बाद रुपये नहीं लौटाए गए। मामले में उच्च न्यायालय के आदेश पर जिले के एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया। इसकी जांच रिपोर्ट मिलने के बाद सिटी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। सिटी पुलिस के एसएचओ बलविंदर कुमार ने बताया कि आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें