कपूरथला में आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाले भाजपा नेता बलविंदर सिंह व अन्य का स्वागत करते नेता
- फोटो : KAPURTHALA
कपूरथला। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा ने रविवार को कहा सत्तासीन कांग्रेस पर निकाय चुनाव में गड़बड़ी कर सकती है। शहीद भगत सिंह कालोनी में चीमा ने यह आशंका जताते हुए कहा कि 14 फरवरी को मतदान है और मतगणना 17 फरवरी को निश्चित की गई है। इससे साफ संकेत मिलता है कि कांग्रेस सरकार चुनाव में बड़े स्तर पर गड़बड़ी करना चाहती है, क्योंकि निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस-अकाली दल व भाजपा को उम्मदीवार ही नहीं मिल रहे है।
नेेता प्रतिपक्ष ने कहा कि वार्डों में ज्यादा वोट नही होते है, इसलिए मतगणना उसी दिन या फिर अगले दिन हो सकती हैै, लेकिन कांग्रेस पार्टी की मंशा तो कुछ और ही है। चीमा ने कहा कि सूबे के सभी जिलों में सभी वार्डों पर उम्मीदवार खड़े किए जाएंगे। इसके लिए आगामी दो-तीन दिन में पहली सूची जारी कर कर दी जाएगी। वैक्सीन पर भरोसा न कायम होने के सवाल पर चीमा ने कहा कि जनता में भरोसा बनाने के लिए सबसे पहले खुद सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह को वैक्सीन लेनी चाहिए थी। किसान आंदोलन पर एनआईए की ओर से असामाजिक तत्वों के शामिल होने को लेकर कार्रवाई पर चीमा ने कहा कि भाजपा का यहीं एजेंडा रहा है, जब कोई उसके खिलाफ कोई आंदोलन शुरू करता है तो उस पर ऐसेे ही झूठे आरोप लगाकर या देशद्रोही बताकर संघर्ष को दबाया जाता है। उन्होंने आंदोलन में सिर्फ और सिर्फ किसान शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के अब तक के कार्यकाल में 14 बार बिजली के दाम बढ़े और यह क्रम अभी भी जारी है। अब पंजाब के लोगों के पास मौका है कि वह निगम चुनाव में अकाली दल, भाजपा और काग्रेस को मजा चखाकर आम आदमी पार्टी को सेवा का मौका दे सकते हैं। इस दौरान आयोजित बैठक में पंजाब भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के उपप्रधान बलविंदर सिंह अपनी टीम के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। उन्हें नेता प्रतिपक्ष हरपाल चीमा ने पार्टी में शामिल कर सम्मानित किया। इस मौके पर जिला प्रधान गुरपाल सिंह इंडियन, राजिंदर सिंह सहोता, कंवर इकबाल सिंह मौजूद थे।