फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्योगों को प्रशासन के पास जमा करने होंगे खाली ऑक्सीजन सिलिंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पतालों को जरूरत के समय ऑक्सीजन सप्लाई में कोई परेशानी न हो, इसलिए उद्योगों में मौजूद खाली सिलिंडर जिला प्रशासन को उपलब्ध कराए जाएं। ऑक्सीजन सप्लाई के दौरान कोई सिलिंडर गुम होता है तो संबंधित जिला प्रशासन गुम हुए सिलिंडर की कीमत अदा करेगा। यह बात जालंधर के डीसी घनश्याम थोरी ने कही है।
विज्ञापन

डीसी ने उद्योगों को आदेश दिए हैं कि वह जल्द से जल्द खाली सिलिंडर जिला प्रशासन के पास जमा करवाएं, ताकि अस्पतालों में आक्सीजन की उपलब्धता को सुनिश्चित बनाया जा सके। इस मुद्दे पर जालंधर इंडस्ट्रियल फोकल प्वाइंट एक्सटेंशन एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सग्गू, डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी और विधायक राजेंद्र बेरी व सिलिंडर डीलर्स के बीच शनिवार को बैठक भी हुई। इस बैठक के बारे में नरेंद्र सिंह सग्गू ने कहा कि डीसी के आदेश पर इंडस्ट्री ने भरोसा दिया है कि अगले 2 दिन में ऑक्सीजन के 400 खाली सिलिंडर प्रशासन को उपलब्ध करवा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें