जालंधर। मुक्तसर के यूट्यूबर गुरप्रीत सहज पर जालंधर में धार्मिक भावनाओं को आहत करने का केस दर्ज हुआ है। आरोपी ने यूट्यूब चैनल फिकर नॉट में कबड्डी खिलाड़ी को सम्मानित करते हुए एक वीडियो डाली थी, जिसमें भगवान वाल्मीकि को अपशब्द बोले थे। मामला जालंधर पुलिस कमिश्नर के पास पहुंचा तो उन्होंने मामला दर्ज करने के आदेश जारी किए।
राष्ट्रीय वाल्मीकि धर्म युद्ध मोर्चा पंजाब के महासचिव गोपी हंस, जसवीर थापर, जिला उपप्रधान हरजिंदर भट्टी, जिला सचिव सोनू हंस, सहायक सचिव जतिंदर हंस, राजेश नाहर, धर्मपाल और सोनू लद्दड़ ने पुलिस कमिश्नर को मांगपत्र देकर मामले की शिकायत दी थी। इसके बाद पुलिस ने थाना कैंट में मामला दर्ज किया है। गोपी हंस ने कहा कि जब उन्होंने यह वीडियो देखा तो गुरप्रीत सहज को फोन कर समझाया था, लेकिन आरोपी ने उलटा धमकियां देना शुरू कर दिया था।