फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: पुलिस के नाम पर पैसे वसूलने वाले के खिलाफ केस

Sun, 09 Nov 2025 10:01 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर। पुलिस अधिकारियों के नाम पर धनराशि वसूलने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। बता दें कि पीड़ित ने चार पुलिस अधिकारियों के खिलाफ रिश्वत लेने की शिकायत दी थी लेकिन जांच में ठोस सबूत नहीं दे सका। जिस व्यक्ति ने पीड़ित से पुलिस अधिकारियों के नाम पर धनराशि ली थी, उसके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

खाईफेमीकी निवासी बलकार सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसका अपने भाई के साथ जमीन विवाद चल रहा है। दोनों भाइयों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस में काफी शिकायतें दी हुई थी। इस मामले की जांच थाना सदर के एएसआई बलविंदर सिंह कर रहे थे। उसने दोनों ही भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। इसके बाद बलकार ने पुलिस को एक शिकायत दी कि उससे चार पुलिस अधिकारी उससे रिश्वत मांग रहे हैं। इस मामले की तफ्तीश पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने की। जांच दौरान बलकार सिंह रिश्वत देने का कोई ठोस सबूत पेश नहीं कर सका। जांच में पता चला कि बलकार से पुलिस अधिकारियों के नाम पर पैसे लेने वाले आरोपी गुरमेज सिंह निवासी कोठी राय साहब के बैंक खाते में दस हजार रुपये ट्रांसफर हुए हैं। पुलिस ने इस सबूत के आधार पर गुरमेज सिंह के खिलाफ पुलिस अधिकारियों के नाम पर धनराशि लेने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें