फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: सगे भाई नरदेव व वरदेव समेत 20 अकालियों के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बीडीपीओ दफ्तर के बाहर अकाली नेता की रिवाल्वर से चली गोली आप के सरपंच उम्मीदवार के पेट में लगी थी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जलालाबाद/फिरोजपुर। पुलिस ने आम आदमी पार्टी के सरपंच उम्मीदवार के पेट में लगी गोली के आरोप में शिरोमणि अकाली दल (ब) के सीनियर नेता वरदेव सिंह नोनी मान व नरदेव सिंह बोबी मान समेत बीस अकालियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं। शनिवार को बीडीपीओ दफ्तर के बाहर आप और अकाली समर्थकों में किसी बात को लेकर हुए विवाद में चली गोली से आप सरपंच उम्मीदवार मनदीप सिंह बराड़ वासी मोहम्मदे वाला जख्मी हो गया था।
विज्ञापन

गुरप्रीत सिंह वासी सुहेले वाला ने पुलिस को बताया कि वह आप वर्कर है और उसने अपने गांव से सरपंच उम्मीदवार के तौर पर नामांकन पत्र भरे हैं। उनके परिवार की मान परिवार से पुरानी रंजिश है। उनकी शिकायत से इनके स्कूल की सीबीएससी बोर्ड ने मान्यता रद्द की थी और पंजाब सरकार ने एनओसी रद्द की है। वरदेव मान का बेटा हरपिंदर मान भी उसके मुकाबले सरपंच का चुनाव लड़ रहा है। शनिवार वह और आप के अन्य समर्थक बीडीपीओ दफ्तर में मौजूद थे। आरोपी उसे देखते ही झगड़ा करने लगे। नरदेव मान व वरदेव मान ने उसे जान से मारने की नीयत से अपनी रिवाल्वर से गोली दागी। गोली उसे न लग कर उसके साथ खड़े आप सरपंच उम्मीदवार मनदीप बराड़ के पेट में जाकर लगी। मनदीप गंभीर रूप से जख्मी हो गया, उसे फरीदकोट मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें