फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब विधानसभा चुनाव: कैप्टन-भाजपा गठबंधन से बदलेंगे समीकरण, भाजपा का शहरों में है जनाधार

Tue, 07 Dec 2021 03:21 PM IST
निवेदिता वर्मा सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)

सार

पंजाब में करीब 20 फीसदी जाट सिख वोटर हैं। 32 फीसदी एससी वोटर और करीब 38 फीसदी हिंदू मतदाता हैं। दोआबा में जीत का आधार दलित और हिंदू वोटरों को माना जाता रहा है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कैप्टन अमरिंदर सिंह। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब का इतिहास इस बात का साक्षी है कि सूबे की सियासत हमेशा से जाट सिखों के इर्द गिर्द रहती है। ज्यादातर जाट चेहरे ही मुख्यमंत्री की कुर्सी पर आसीन रहे हैं। भाजपा ने जाट महासभा के प्रधान रह चुके कैप्टन अमरिंदर सिंह और सुखदेव सिंह ढींढसा के साथ गठबंधन कर पंजाब में सियासी समीकरण पैदा करने शुरू कर दिए हैं। जहां भाजपा का शहरों में जनाधार है वहीं कैप्टन अमरिंदर सिंह व ढींढसा का गांवों में। 

विज्ञापन


पंजाब मुख्य रुप से तीन क्षेत्रों में बंटा है जिसमें माझा, मालवा और दोआबा हैं। माझा में विधानसभा की 25 सीटें हैं। दोआबा में 23 सीटें आती हैं। सबसे ज्यादा 69 सीटें मालवा क्षेत्र में हैं। ऐसा कहा जाता है कि जिसने मालवा को जीत लिया उसने सत्ता हासिल कर ली। कैप्टन अमरिंदर सिंह और ढींढसा दोनों मालवा से हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह माझा में मजबूत हैं और उनके नेतृत्व में 2017 में माझा में जीत के रिकार्ड तोड़े गए थे।

प्रदेश में हैं बीस फीसदी जाट सिख वोटर

प्रदेश में करीब 20 फीसदी जाट सिख वोटर हैं। 32 फीसदी एससी वोटर और करीब 38 फीसदी हिंदू मतदाता हैं। दोआबा में जीत का आधार दलित और हिंदू वोटरों को माना जाता रहा है। भाजपा राष्ट्रवाद व हिंदू वोट को लेकर अपना ध्रुवीकरण कर रही है। कैप्टन अमरिंदर सिंह को लेकर भी भाजपा का साफ तर्क है कि वे राष्ट्रवादी नेता हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह मालवा व माझा में जाट वोटरों को अपनी तरफ लाने की पूरी कोशिश करेंगे। वह लगातार जाट महासभा के प्रधान रहे हैं, उनका जाटों में खासा जनाधार है। 

इसके अलावा कांग्रेस में टिकट आवंटन व आचार संहिता लागू होने के बाद पैदा होने वाली स्थिति पर भी कैप्टन की नजर रहेगी क्योंकि पीपीसीसी प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू कह चुके हैं कि कई कांग्रेसी विधायकों की टिकट कट सकती है। ऐसे में जिन विधायकों की टिकट कटेगी कैप्टन अमरिंदर सिंह उनको अपनी पार्टी में लाने के लिए पूरी ताकत लगाएंगे। 

पंजाब कांग्रेस का कलह का पूरा फायदा उठाएंगे कैप्टन..

कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब कांग्रेस की कलह का पूरा फायदा उठाने की फिराक में हैं। कांग्रेस में इस समय सबकुछ ठीकठाक नहीं है। पीपीसीसी के पूर्व प्रधान सुनील जाखड़ से लेकर सांसद मनीष तिवारी मुखर हैं और लगातार कांग्रेस को घेर रहे हैं। पीपीसीसी के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू खुद सीएम चन्नी को हर कदम पर घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। लिहाजा कैप्टन अमरिंदर सिंह कांग्रेसी कलह का पूरा फायदा लेकर अपनी पार्टी को मजबूत करने की तैयारी कर रहे हैं। भाजपा मालवा में काफी कमजोर है हालांकि माझा में पठानकोट व गुरदासपुर और अमृतसर सिटी एरिया में भाजपा की हालत ठीक है। दोआबा में भाजपा का वोट बैंक है और जालंधर सिटी, होशियारपुर, फगवाड़ा में भाजपा मजबूत स्थिति में है। होशियारपुर के कंडी क्षेत्र में भाजपा का काफी जनाधार है। जहां से सोमप्रकाश सांसद निर्वाचित हुए और केंद्र में राज्यमंत्री बने। मालवा में अबोहर में ही भाजपा का विधायक अरुण नारंग हैं। बाकी क्षेत्रों से भाजपा को कैप्टन अमरिंदर सिंह व ढींढसा से उम्मीद रहेगी।

कैप्टन हमारे सीएम नहीं होंगे, ढींढसा का रोल काफी छोटा- ग्रेवाल

भाजपा के दिग्गज नेता हरजीत सिंह ग्रेवाल का कहना है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह हमारे सीएम का चेहरा नहीं होंगे। कैप्टन अमरिंदर सिंह व भाजपा मिलकर चुनाव लड़ेंगे। इसमें सुखदेव सिंह ढींढसा का भी रोल होगा लेकिन उनका हिस्सा काफी कम होगा। यह भी बात साफ है कि यह गठबंधन पंजाब में इतिहास रचेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें