राष्ट्रपति का अभिवादन करते लाल चंद कटारुचक्क। संवाद
- फोटो : PATHANKOT
पठानकोट। शुक्रवार दोपहर को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पठानकोट पहुंचे। राष्ट्रपति का पठानकोट पहुंचने पर पंजाब सरकार की ओर से खाद्य, नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता मामले एवं वन मंत्री लाल चंद कटारुचक्क ने स्वागत किया।
पठानकोट हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति का स्वागत करने के लिए जालंधर डिवीजन कमिश्नर गुरप्रीत कौर सपरा, डिप्टी कमिश्नर पठानकोट हरबीर सिंह, आईजी बॉर्डर रेंज अमृतसर मोहनीश चावला और एसएसपी पठानकोट अरुण सैनी भी पहुंचे। राष्ट्रपति ने उक्त अधिकारियों से संक्षिप्त वार्ता की और फिर सैन्य हेलीकॉप्टर के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना हुए।