पठानकोट में एक करोड़ रुपये खर्च कर सीवरेज की होगी सफाई
कैबिनेट मंत्री ने सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का दौरा भी किया
संवाद न्यूज एजेंसी
पठानकोट। शहर में सुपर सक्शन मशीन का सीवरेज की सफाई के कार्य भी बहुत बड़ा कार्य है जिससे शहर निवासियों को बंद पड़े सीवरेज से राहत मिलेगी। यह वक्तव्य कैबिनेट मंत्री पंजाब लाल चंद कटारूचक्क ने सिटी पठानकोट के दोलतपुर ढाकी में सुपर सक्शन मशीन से सीवरेज सफाई के काम की शुरुआत करने के बाद कहे।
मंत्री कटारूचक्क और पठानकोट नगर निगम मेयर पन्ना लाल भाटिया ने कहा कि पंजाब सरकार के कुशल नेतृत्व में प्रत्येक शहर में समस्याओं के समाधान के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं और जिन शहरों में निगम हैं, वहां की अनेक समस्याओं को सदन तक पहुंचाया जा रहा है। ऐसी समस्याओं के समाधान के लिए पठानकोट सिटी में सुपर सक्शन मशीन से सीवरेज को पूरी तरह से साफ करने का काम शुरू कर दिया गया है। इससे शहर के लोगों को प्रदूषण से काफी राहत मिलेगी। कहा कि सुपर सक्शन अपने आप में एक अनोखी मशीन है जो सीवरेज की सफाई के लिए बहुत उपयोगी है। एक-दो वार्ड ही नहीं बल्कि पूरे शहर में एक करोड़ रुपये की लागत से इस मशीन से सीवरेज की सफाई की जाएगी।
आधुनिक तकनीक से तैयार की गई सुपर सक्शन मशीन गंदगी के माध्यम से मल को संतोषजनक ढंग से साफ करती है। कहा कि हलका सुजानपुर में भी लगभग 34 करोड़ रुपये खर्च करके सीवरेज ट्रीटमेंट एवं मुख्य सीवेज लाइन का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा हलका भोआ के नरोट जैमल सिंह में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का काम भी शुरू है। उन्होंने जिलावासियों से भी अपील की कि प्राकृतिक जल स्रोतों में गंदा पानी मिलाना भी अपराध है, इसलिए जहां भी प्राकृतिक जल स्रोतों में गंदा पानी जा रहा है, उससे गुरेज करना चाहिए।
फोटो: 02 सुपर सक्शन मशीन से सीवरेज सफाई के कार्य का किया उद्घाटन करते कैबिनेट मंत्री कटारूचक्क।