महावीर मार्ग स्थित एपीजे कॉलेज के एक कल्चरल एडवाइजर पर कॉलेज के ही तबला
वादक और म्यूजिक टीचर ने जातिसूचक अपशब्द कहने का आरोप लगाया है।
मामला उस
समय तूल पकड़ गया जब एपीजे के टीचरों के पक्ष में नेता औरलोग उतर आए और
थाने चार में पहुंचकर रोष प्रदर्शन किया। वहीं दूसरी तरफ थाने में पहुंचे
प्रो. अरुण मिश्रा ने कहा कि उन पर आरोप रंजिशन लगाए जा रहे हैं। एसीपी
सेंट्रल देवदत्त शर्मा ने कहा कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
अमृतसर
के ईस्ट गोबिंद नगर के रहने वाले विजय कुमार ने बताया कि वह कॉलेज में
तबला वादक हैं और न्यू मॉडल हाउस के जगदीश कुमार विक्की म्यूजिक टीचर हैं।
उनका कहना है कि इन दिनों कॉलेज में छुट्टियां हैं। फिर भी वह अपनी सही
ढंग से सेवाएं दे रहे थे। कॉलेज का कल्चरल एडवाइजर अरुण मिश्रा उनके साथ
रंजिश रखते हैं। शुक्रवार को उसने बिना किसी बात से उनके साथ गालीगलौज शुरू
कर दी। विरोध करने पर जातिसूचक शब्द बोले और दलितों का मजाक उड़ाया।
सूचना
मिलने पर पूर्व पार्षद मंजीत टीटू, पार्षद बंटी नीलकंठ, भावाधस के
अध्यक्ष विपिन सभ्रवाल बिप, सिटी वाल्मीकि सभा के प्रधान राजकुमार राजू
समेत कई नेता थाने में आ पहुंचे और पुलिस के खिलाफ रोष प्रकट किया। आखिरकार
शाम को पुलिस ने एपीजे के कल्चरल एडवाइजर व संगीत की दुनिया में जाने माने
नाम अरुण मिश्रा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हालांकि अरुण मिश्रा का
कहना है कि उन पर झूठा केस दर्ज करवाया गया है।