बीएमसी चौक के पास पड़ते कूल रोड पर वीरवार सुबह करीब 9 बजे एक चलती सरकारी गाड़ी में आग लग गई। गाड़ी में अकेला ड्राइवर था, जिसने जल्दी से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।
कपूरथला के वॉटर सप्लाई विभाग की 16 साल पुरानी एंबेसडर गाड़ी को विभाग का ड्राइवर लेकर जा रहा था। जालंधर के कूल रोड पर अचानक गाड़ी को आग लग गई। ड्राइवर नेे गाड़ी को रोका और बाहर निकल कर अपनी जान बचा ली। मौके पर पहुंची फॉयर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू तो पा लिया, मगर गाड़ी पूरी तरह से जलकर गई थी।