फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: फरीदकोट में नशा तस्कर के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

Fri, 10 Oct 2025 10:04 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदकोट। जिला पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत कस्बा सादिक में एक नशा तस्कर के अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने संगतपुरा रोड पर कृष्ण सिंह उर्फ किशी पुत्र महेंद्र सिंह द्वारा बनाए अवैध निर्माण को बुलडोजर से ढहा दिया। अधिकारियों के अनुसार, कृष्ण सिंह के खिलाफ नशा तस्करी व अन्य गंभीर धाराओं के तहत नौ मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

बीडीपीओ नत्था सिंह ने बताया कि आरोपी को कई बार नोटिस दिए गए थे लेकिन उसने जगह खाली नहीं की। एसएसपी फरीदकोट डॉ. प्रज्ञा जैन ने बताया कि पंजाब सरकार के निर्देशानुसार नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। जो भी व्यक्ति नशा बेचकर संपत्ति बनाएगा, उसकी संपत्ति कानूनी प्रक्रिया के तहत कुर्क की जाएगी। उन्होंने बताया कि मार्च 2025 से अब तक जिले में 574 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। 820 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 24 किलो हेरोइन, 6 किलो अफीम, लगभग 19 क्विंटल पोस्त, नशे की 20 हजार गोलियां व 7.90 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। इसके अलावा सात करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति फ्रीज की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें